1 फ़रवरी 2013 - 20:30

सीरिया – लेबनान संयुक्त सीमा पर सीरियाई सरकार विरोधी आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में कम से कम 6 लेबनानी सैनिकों की मौत हो गई....

सीरिया – लेबनान संयुक्त सीमा पर सीरियाई सरकार विरोधी आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में कम से कम 6 लेबनानी सैनिकों की मौत हो गई।शुक्रवार को लेबनानी सैनिकों की एक टुकड़ी जब चरमपंथी गुट अन्नुसरा फ़्रंट के एक सदस्य को गिरफ़्तार करने बेक्का घाटी स्थित अरसल नगर पहुंची तो घात लगाए बैठे सीरियाई सरकार विरोधी आतंकवादियों ने सैनिकों पर ताबड़तोड़ फ़ायरिंग शुरू कर दी जसमें कम से कम 6 सैनिक हताहत और अन्य कई घायल हो गए।एक लेबनानी सैन्य अधिकारी ने बताया कि इस झड़प में वांछित आतंकवादी भी मारा गया है।अन्नुसरा आतंकवादी गुट पर लेबनान के रास्ते सीरिया स्थित आतंवादी गुटों के लिए हथियारों की तस्करी के अलावा अनेक नरसंहार की घटनाओं को अंजाम देने का भी आरोप है।अमरीका सहित विश्व के अनेक देश अन्नुसरा को आतंकवादी गुटों की सूचि में शामिल कर चुके हैं।.....166